फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Motivating students to save water

Rewari News: विद्यार्थियों को जल बचाने के लिए किया प्रेरित

Thu, 07 May 2026 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Motivating students to save water
जल के बचाने को लेकर शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


भूगोल प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी सोमबीर यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भूजल स्तर में लगातार गिरावट एक गंभीर चिंता का विषय है और यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में जल संकट विकराल रूप ले सकता है। उन्होंने वर्षा जल संचयन के महत्व पर भी जोर दिया और विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में जल का सदुपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


प्रार्थना सभा के दौरान छात्रा ईशा ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान घरों और आसपास पानी की बर्बादी रोकने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापक मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन है और इसकी हर बूंद अनमोल है। उन्होंने सभी से जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।


कार्यक्रम में शिक्षाविद दयाराम आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह, पवन कुमार, सत्ते सिंह, नरेंद्र सिंह सहित अन्य सीएमसी सदस्य और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed