फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 50 percent seats are vacant in private ITI institutes

Rewari News: निजी आईटीआई संस्थानों में 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली

Tue, 29 Aug 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
More than 50 percent seats are vacant in private ITI institutes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। आईटीआई संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिला कराने के लिए एक दिन शेष है। संस्थानों में रिक्त सीटों को देखते हुए विभाग ने अंतिम तिथि 25 से बढ़ा कर 31 अगस्त कर दी है। पांचवीं काउंसिलिंग के दौरान ही राजकीय संस्थानों में लगभग सीटें भरी जा चुकी हैं। अभी भी प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में 50 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली हैं। निजी आईटीआई में सीट खाली रहने का कारण महंगी फीस व संसाधनों की कमी को माना जा रहा हैं।



औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई थी। लेकिन इस दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उम्मीद से कम आवेदन आए। इसके बाद विभाग की ओर से आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई। चार चरण की दाखिला प्रक्रिया के बाद बाद अधिकांश संस्थानों में सीट खाली रह गई थीं। इसी को देखते हुए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से पांचवीं काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया गया था। पांचवीं काउंसिलिंग के तहत संस्थान में ऑन द स्पॉट दाखिला होने थे। साथ ही नए आवेदकों को भी मौका दिया गया था। पांचवीं काउंसिलिंग के बाद की अंतिम 25 अगस्त निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सीट खाली रह रह गई थी। खाली सीटों को देखते हुए विभाग की ओर से अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई थी। जिसका महज अब एक दिन शेष हैं।
विज्ञापन








12 निजी आईटीआई संस्थान तरस रहे आवेदन को

जिले में बारह निजी आईटीआई संस्थान संचालित हैं लेकिन पांचवीं काउंसिलिंग के बाद भी निजी आईटीआई संस्थानों में सीटें 50 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त हैं। विद्यार्थियों का मानना है कि निजी आईआईटी में कोर्स करने के बाद अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट नहीं मिलता है। जबकि राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षण के दौरान ही प्लेसमेंट मिल जाता है। जिले में काफी संख्या में ऐसे युवा है जिन्होंने प्राइवेट आईटीआई से सर्टिफिकेट ले लिया हैं लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




संस्थान का नाम




कुल सीट


रिक्त
सीट

बाबा मुक्तेश्वर निजी आईटीआई करनावास- 40 37

बीएनपी निजी आईटीआई जाटूसाना- 392 167

सेंट्रल पब्लिक निजी आईटीआई बावल- 40 19

हरियाणा फायर कॉलेज आईटीआई बेरली कलां- 168 54

जिंदा राम मैमोरियल निजी आईटीआई रेवाड़ी- 168 92

श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ आईटीआई झाल- 88 73

लॉर्ड कृष्णा निजी आईटीआई डूंगरवास- 100 82

शहीद कैप्टन बीके खोला निजी आईटीआई जैनाबाद-. 60 56

श्री ठाकुर निजी आईटीआई रेवाड़ी- 80 62

श्री राम निजी आईटीआई मोहम्मदपुर- 88 77

श्री सांई फायर कॉलेज एंड निजी आईटीआई काहनरवास- 40 27

एसएस मेमोरियल निजी आईटीआई कोसली- 80 59



वर्जन-

राजकीय आईटीआई में प्रदेश सरकार की ओर से कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की स्कीम चलाई हुई हैं। विद्यार्थियों संस्थान में ही अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट मिल जाता हैं। इस कारण राजकीय आईटीआई के प्रति विद्यार्थियों का रुझान हैं।- सुनील यादव, नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed