फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   mobile phone pay accunt money

मोबाइल छीन खाते में नकदी ट्रांसफर करने वाले आरोपी काबू

Tue, 23 Mar 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
mobile phone pay accunt money
धारूहेड़ा की विशाल कॉलोनी में एक युवक का मोबाइल छीनने के बाद चाकू की नोक पर यूपीआई पिन पूछने के बाद खाते से 20 हजार की नकदी निकालने के मामले में सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान धारूहेड़ा के हरिनगर निवासी गौतम, बिहार निवासी सुनील मिश्रा, महेश्वरी सेक्टर-6 निवासी ललित उर्फ काला व चांद कॉलोनी धारूहेड़ा निवासी सचिन के रूप में हुई है। धारूहेड़ा थाना पुलिस के अनुसार बास रोड निवासी राहुल यादव 11 मार्च की शाम खाना खाने के बाद पैदल विशाल कॉलोनी की तरफ जा रहा था। तभी आरोपियों ने चाकू की नोक पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। आरोपियों ने जबरन उसका यूपीआई पिन पूछने के बाद उसके खाते से 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सोमवार शाम सीआईए-टू की टीम ने वारदात में शामिल चारों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed