फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   mla was against peoples displeasure

डहीना सभा में हूटिंग पर बोले राव इंद्रजीत- सीएम या सरकार के

Fri, 02 Aug 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mla was against peoples displeasure
रेवाड़ी। गांव डहीना में आयोजित सम्मान समारोह में हूटिंग मसला गरमा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रेवाड़ी जिला अध्यक्ष से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि सभा में लोगों की नाराजगी सीएम या सरकार के प्रति नहीं, बल्कि स्थानीय विधायक के प्रति हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को गांव डहीना में राव इंद्रजीत समर्थकों की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सभा के दौरान जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल के अलावा कई विधायक भी मौजूद थे। लेकिन बोलने का मौका कोसली विधायक बिक्रम यादव को ही दिया गया था। विधायक मंच से प्रदेश सरकार की ओर से कोसली में कराए गए कार्य गिनवा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने नारेबाजी शुरू करी दी थी। आरोप लगा था कि सीएम के पक्ष में बोलने के चलते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने विधायक को भाषण बंद कर बैठने के लिए कहा था। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

विधायक का विरोध कर रहे थे लोग : भाजपा लोकसभा संयोजक
मुख्यमंत्री की योजनाओं का बखान करने से रोकने संबंधी दुष्प्रचार की स्थिति को साफ करते हुए गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रैली में पहुंचे लोग स्थानीय विधायक बिक्रम यादव का विरोध कर रहे थे, न कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों का। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस क्षेत्र में बेशुमार विकास कार्य कराएं हैं, जिससे सभी विपक्षी दल चुप बैठ गए हैं। क्षेत्र के कुछ लोगों को विधायक की कार्यशैली पसंद नहीं आ रही थी। इसके चलते उनके प्रति लोगों में रोष बना हुआ था। यही रोष केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की रैली में भी सामने आया। माहौल न बिगड़े इसके चलते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह खड़े हुए तथा उन्होंने विधायक को संबोधन समाप्त कर बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत कुछ भी नहीं, सौंपेंगे रिपोर्ट : जिला अध्यक्ष
इधर, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ने रिपोर्ट मांगी है। जनसभा के दौरान सरकार व सीएम के खिलाफ किसी तरह का विरोध नहीं था। ऐसे में नारेबाजी को सीएम व सरकार के साथ जोड़ना गलत है।

विरोध होता तो अगले दिन जैनाबाद नहीं जाता : बिक्रम
कोसली विधायक बिक्रम यादव ने कहा कि हल्के में उनका कोई विरोध नहीं है। मेरा विरोध बताकर क्या रणनीति चल रही है, समझ से परे है। यदि मेरे खिलाफ रोष होता तो सभा के अगले दिन में डहीना के पास ही गांव जैनाबाद में मूर्ति अनावरण समारोह में नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed