{"_id":"64e8e7f562209895b3038a65","slug":"mla-raised-the-problems-of-rewari-and-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-3823-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा की समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा की समस्याएं उठाईं
Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने शुक्रवार को विधानसभा में रेवाड़ी व धारूहेड़ा कस्बा से जुड़ी समस्याओं और आशा कार्यकर्ताओं के धरने को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना का नारा देने वाली भाजपा सरकार में पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रही है लेकिन उनकी फरियाद नहीं सुनी जा रही है।
विधायक चिरंजीव ने कहा कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा में बनने वाले नए बस स्टैंड का कार्य अधर में लटका है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में पिछले लंबे समय से राजस्थान भिवाड़ी का केमिकल युक्त पानी लगातार धारूहेड़ा रिहायसी क्षेत्र में आ रहा है, जिसकी वजह से अब लोगों को महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद भी मनोहर सरकार मात्र फोटो खिंचवाने के अलावा इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी में बेसहारा पशुओं और पीने की पानी की समस्या निरंतर बनी हुई है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान देने की बजाय सब कुछ गोलमाल कर रही है।