फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA inaugurated several development works in Kosli

Rewari News: विधायक ने कोसली में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया

Wed, 06 Mar 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated several development works in Kosli
कोसली। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव गुड़ियानी में 286.91 लाख की लागत से गुड़ियानी से बालधन कलां तक बनने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा गांव छव्वा में 45 लाख रुपये की लागत से बने खेल स्टेडियम, कोसली अनाज मंडी में 61.13 लाख की लागत से बने नवनिर्मित धर्मकांटे, गांव कारोली में 50.97 लाख की लागत से नवनिर्मित कारोली से लुखी सड़क मार्ग तथा शीतला माता मंदिर के निकट आठ लाख की लागत से नवनिर्मित टीनशैड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। सरकार ने बिना खर्ची-पर्ची के योग्य युवाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया है। इस मौके पर नाहड़ ब्लॉक समिति चेयरमैन दुष्यंत यादव, जिला सचिव सरदार सिंह, नाहड़ मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, जाटूसाना मंडल अध्यक्ष इंद्र राव, गुड़ियानी सरपंच नरेंद्र, छव्वा सरपंच राजबाला देवी, भूरियावास सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह नाहड़िया, अहमदपुर सरपंच सोनू, शादीपुर सरपंच पूर्व सरपंच जखाला यशपाल, पूर्व चेयरमैन रमेश यादव, कंवर सिंह महामंत्री, आजाद सिंह ब्लॉक समिति सदस्य, पूर्व जिला पार्षद अमित यादव, रणवीर कुहारड़, साधु सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed