फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA, DC and SP took stock of the preparations at the CM's program venue

Rewari News: सीएम के कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का विधायक, डीसी व एसपी ने लिया जायजा

Sat, 14 Jun 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
MLA, DC and SP took stock of the preparations at the CM's program venue
फोटो : 3राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में तैयारियों का जायजा लेते विधायक, डीसी व एसपी। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 जून को राव तुलाराम स्टेडियम के परिसर में धन्यवाद रैली, उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करेंगे। वह जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित जेल का उद्घाटन भी करेंगे। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार को विधायक, डीसी और एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री 250 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। समारोह को लेकर शुक्रवार को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का दौरा किया और व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल के पास पार्किंग स्थल को देखा। उन्होंने बताया कि मंच पर केवल चुनिंदा लोग ही बैठेंगे। मंचासीन होने वाले लोगों की सूची प्रशासनिक स्तर पर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी विभाग अपने दायित्व को गंभीरता से निभाएं। मंच के सामने डी में रंगोली बनाई जाएगी। यहां आकर्षक पौधों वाले गमले रखवाए जाएंगे। रैली स्थल पर पुरुष व महिलाओं के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था होगी।
मंच के ठीक सामने मीडिया गैलरी बनाई गई है। समारोह स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। समारोह में राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा और विधायक उपस्थित रहेंगे। सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया गया है। समारोह में महाबीर गुड्डू सांस्कृतिक टीम के साथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करेंगे।




वीआईपी पार्किंग बनाई गई
एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंच के करीब अलग से वीआईपी पार्किंग बनाई गई है। आम जन को अपने वाहन खड़े करने में दिक्कत ना हो, इसके लिए पार्किंग स्थल को विभिन्न सेक्टर में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंडाल के अंदर सभी लोगों को जांच के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed