फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Miscreants snatched mobile from two people, one arrested

बदमाशों ने दो लोगों से छीने मोबाइल, एक गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched mobile from two people, one arrested
धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र में मोबाइल छीनने की वारदात थम नहीं रही है। बदमाश आए दिन वारदात कर रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार बदमाश दो लोगों से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मालपुरा निवासी सुनील कुमार ने कहा कि छह जून की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के निकट वह दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान धारूहेड़ा की ओर से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और कापड़ीवास की तरफ भाग गए। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी धारूहेड़ा की भीम बस्ती निवासी विवेक है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मध्यप्रदेश के जिला भिंड़ के गांव झकारा निवासी बिशंबर सिंह ने कहा है कि वह एक फैक्टरी में कार्यरत हैं और गुरुग्राम के गांव खोह में किराए के कमरे में रहते हैं। दो जून की शाम को वह धारूहेड़ा आए थे। बस से भगत सिंह चौक पर उतर कर वह पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो लड़कों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने युवकों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-छह थाना पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed