फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Miscreants attacked and looted an army soldier, case registered

Rewari News: सेना के जवान पर हमला कर बदमाशों ने लूटपाट की, केस दर्ज

Thu, 29 Feb 2024 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Miscreants attacked and looted an army soldier, case registered
बदमाशों के हमले में घायल सेना का जवान।
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। कस्बे में एक सेना के जवान पर हमला कर बदमाशों ने लूटपाट की। पीड़ित भिवाड़ी जाने के लिए ऑटो में सवार हुआ था। रास्ते में आरोपियों ने उसके गले में फंदा डाल दिया और सिर पर रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान छीनने के बाद बदमाश उसे लहूलुहान हालत में खेत में फेंककर भाग गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्थान के तिजारा निवासी करण सैनी आर्मी में श्रीनगर में तैनात हैं। 20 दिन की छुट्टी पर वह श्रीनगर से वापस अपने घर आ रहे थे। वह रात करीब 12 बजे बस द्वारा दिल्ली से धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे। करण सैनी ने बताया कि उन्हें यहां खड़े हुए चंद सेकेंड ही हुई थे कि अचानक एक ऑटो उनके पास आकर रुका। उसमें चार लोग पहले से बैठे हुए थे। ऑटो वाला टपूकड़ा जाने की आवाज लगा रहा था।
विज्ञापन

गले में अचानक डाला फंदा

चूंकि उन्हें भी उसी रूट पर जाना था, ऐसे में उन्होंने भिवाड़ी टोल टैक्स तक जाने की बात कही। आरोपियों ने 40 रुपये किराया मांगा। ज्यादा रात का समय होने की वजह से वो ऑटो में ही सवार हो गए। ऑटो में अन्य लोगों के बैठे होने से उन्हें लगा कि ये भी सवारियां ही होंगी। आरोपी ऑटो को लेकर भगत सिंह चौक से नंदरामपुर बास की तरफ बढ़े। इसी रोड पर कुछ किलोमीटर आगे चलने के बाद सुनसान जगह देखकर पीछे बैठे एक बदमाश ने उनके गले में रस्सी जैसा फंदा डाल दिया।
विज्ञापन

खेत में फेंककर भागे बदमाश

इसके बाद एक आरोपी ने सिर और हाथ पर लोहे की छोटी रॉड से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गए। आरोपियों ने करीब 5 हजार रुपये, मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम, पहचान पत्र, क्रेडिट कार्ड, आर्मी का आई कार्ड और दो बैग जिसमें कैंटीन का सामान और कपड़े थे, छीनने के बाद उन्हें पास में ही खेत में फेंक दिया। उन्हें होश आया तो हाथ और सिर से खून बह रहा था। कुछ लोगों से रास्ते में मदद भी मांगी, लेकिन कोई वाहन रात में नहीं रुका। पुलिस भगत सिंह चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, जिससे ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर और आरोपियों का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed