फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   miscreants armed with sticks attacked the property dealer also snatched money

Rewari News: लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, रुपये भी छीने

Wed, 29 Mar 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 29 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
miscreants armed with sticks attacked the property dealer also snatched money
बदमाशों द्वारा की गई तोड़फोड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के कन्हैया लाल पोसवाल चौक पर बुधवार की दोपहर स्कॉर्पियो कार में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर वहां बैठे एक युवक पर लाठी-डंडे, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमलावरों ने मौके से साढ़े 24 हजार रुपये भी छीन लिए। साथ ही कार्यालय के तमाम शीशे तोड़ डाले। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार शहर के हुडा बाईपास स्थित कन्हैया लाल पोसवाल चौक निवासी सचिन ने अपने घर के पास ही रियल एस्टेट के नाम से प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस खोला हुआ है। बुधवार की दोपहर सचिन अपने अन्य साथियों के साथ ऑफिस में बैठा हुआ था। तभी एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए करीब 10 से 12 बदमाशों ने ऑफिस पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने सचिन से साढ़े 24 हजार रुपये छीन लिए। साथ ही उसके साथी पर कुल्हाड़ी, रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। उन्होंने ऑफिस के तमाम शीशे तोड़ डाले और सामान भी बाहर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस व डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed