फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Miscreants armed with sticks and weapons attacked the family.

Rewari News: लाठी-डंडों और हथियारों से लैस बदमाशों ने परिवार पर किया हमला

Wed, 22 Oct 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Miscreants armed with sticks and weapons attacked the family.
भिवाड़ी। खानपुर गांव में एक परिवार पर हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की, फिर घर में घुसकर ईश्वर पर लोहे के हथियार से हमला किया। हमले में ईश्वर के हाथ पर गंभीर चोटें आईं। जब परिवार ने पुलिस बुलाने की बात कही तो आरोपी धमकाते हुए मौके से भाग गए। रात में पुलिस के लौटने के बाद आरोपी दोबारा घर पर चढ़ आए।
विज्ञापन

इस बार वे लाठी-डंडों और हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने घर पर ईंटें बरसाईं, पटाखे फेंके और धमकी दी कि पुलिस को बुलाने पर पूरे परिवार को जला देंगे। पीड़ित सुनिल ने बताया कि नामजद आरोपी संदीप, सत्यवान, योगेश, जयपाल, धर्मेंद्र, लकी, नितिन और नित्यानंद हैं, जो आए दिन झगड़ा-फसाद करते रहते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने थाना फूलबाग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या के प्रयास, हमला और गंभीर धमकी देने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर पुनित कुमार को सौंपा गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed