{"_id":"6a4e934aa4d218d11305d19c","slug":"misbehavior-with-female-guard-national-commission-for-scheduled-castes-sends-notice-to-dc-and-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-241555-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला गार्ड से अभद्रता, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीसी-एसपी को नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला गार्ड से अभद्रता, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीसी-एसपी को नोटिस भेजा
Wed, 08 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड शिल्पा से कथित अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी के मामले ने प्रशासनिक मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने डीसी और एसपी को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने दोनों अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट न देने पर अधिकारियों को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ सकता है। यह मामला 23 मई का है। शिकायत के अनुसार एक चिकित्सक ने अपने रिश्तेदार को महिला वार्ड में प्रवेश से रोकने पर गार्ड से अभद्र व्यवहार किया।
आरोप है कि चिकित्सक ने महिला गार्ड के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। महिला गार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के समर्थन में गवाही देने वाले पुरुष सुरक्षा गार्ड को अस्पताल प्रबंधन ने नौकरी से हटाने का नोटिस जारी किया। अब पुरुष गार्ड की शिकायत पर डीसी को अलग से नोटिस जारी हुआ है।