फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minor kidnapped, case registered

Rewari News: नाबालिग का किया अपहरण, मामला दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 28 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Minor kidnapped, case registered
रेवाड़ी। जिले के एक गांव में अपनी सहेली को किताब देकर घर लौट रही नाबालिग लड़की का अपहरण एक युवक ने रास्ते से कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार को दोपहर के समय अपनी सहेली को किताब देने के लिए गई थी। किताब देने के बाद उनकी बेटी वापस अपने घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक पहले से ही गाड़ी लेकर खड़ा था। उसमें गांव का एक युवक था। इस दौरान युवक ने उनकी बेटी को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और गाड़ी में लेकर भाग गया। जब बेटी घर पर नहीं पहुंची तो अनहोनी का पता चला। उसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed