{"_id":"698b2517ff7f1ffd750cd483","slug":"minor-in-custody-for-fatal-axe-attack-on-sarpanch-rewari-news-c-198-1-rew1001-233385-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में नाबालिग अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में नाबालिग अभिरक्षा में
Tue, 10 Feb 2026 06:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।
पांच फरवरी को गांव चौकी नंबर 2 निवासी भूपेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि सुबह करीब 7 बजे उसका भाई संदीप सरपंच खेतों की तरफ घूमने के लिए गया था। रास्ते में एक किशोर ने उसका रास्ता रोक लिया और अचानक पीछे से कुल्हाड़ी से 3-4 वार कर दिए।
हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर जमीन गया था। गिरने के बाद भी आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किए। घटना की जानकारी राहगीरों द्वारा परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के लोगों की मदद से घायल सरपंच संदीप को नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।