फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minister summons and eight DC

मंत्री, डीसी सहित आठ को सम्मन जारी

Tue, 08 Jul 2014 12:12 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Tue, 08 Jul 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के चेयरमैन और उप चेयरमैन के चुनाव में की गई अनियमितता के चलते पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव सहित आठ लोगों को सम्मन जारी किए हैं। इस मामले में सभी को 10 जुलाई को अपनी सफाई पेश करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट से सम्मन जारी होते ही धारूहेड़ा के पार्षदों व नगर पालिका के स्टाफ व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


धारूहेड़ा स्थित नगर पालिका के 17 वार्डों के लिए 25 मई को चुनाव संपन्न हुए थे। 23 जून 2014 को चेयरमैन व उप चेयरमैन के चुनाव को अमलीजामा पहनाया गया था। इस चुनाव में चार पार्षदों को छोड़कर सभी पार्षदों को एक साथ शपथ दिलवाई गई तथा चेयरमैन व उप चेयरमैन के चुनाव करवा दिए गए थे। जब शेष चार पार्षदाें ने इनका विरोध किया तो उन्हें यह कर कर टाल दिया गया कि जब शपथ ही नहीं ली तो आप मतदान कैसे कर सकते हैं। इसी बात से खफा होेकर चार पार्षदाें ने जून माह में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करवाने की मांग भी की थी।
विज्ञापन


जब जिला प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई तो चारों पार्षद किरण सैनी, सुदेश देवी, कृष्ण दायमा व विक्रम सहित उपप्रधान का चुनाव लड़ने वाली सुमित्रा मुकदम ने अपने वकील से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट में डाली गई याचिका को मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने बिजली मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव, उपायुक्त रजनी कांथन, उप मंडल अधिकारी यशपाल यादव, नगर पालिका सचिव संदीप कुमार, नगर पालिका चेयरमैन प्रेम राव, उप चेयरमैन दलीप कुमार सैनी, मुुख्य सचिव हरियाणा, राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ सम्मन जारी किया। इस मामले पर आगामी सुनवाई 10 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें कोई सम्मन नहीं मिला है
हमें अभी तक कोई नोटिस या सम्मन नहीं मिला है। अगर सम्मन आए हैं तो उनका जवाब दिया जाएगा।
-संदीप कुमार, सचिव, नगर पालिका, धारूहेड़ा

नियमानुसार हुए चुनाव

धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में पूरी प्रक्रिया की रिकार्डिंग कराई गई है। चुनाव नियमानुसार कराए गए हैं। सम्मन आने पर हाईकोर्ट में जवाब पेश कर दिया जाएगा।
- कैप्टन अजय यादव, बिजली एवं पर्यावरण मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed