फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minister should apologize to the public for the factless statement: Sangharsh Samiti

तथ्यहीन बयान के लिए मंत्री जनता से मांगे माफी : संघर्ष समिति

Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Minister should apologize to the public for the factless statement: Sangharsh Samiti
बावल। कस्बे में एम्स संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल के खिलाफ काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व समिति के प्रधान श्योताज सिंह ने किया। समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल की ओर से माजरा एम्स को लेकर तथ्यहीन, झूठा बयान देने के विरोध में किया गया है। मंत्री अपने बयान के लिए जनता से माफी मांगे, नहीं तो विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत दिनों डॉ. बनवारी लाल ने यह बयान दिया था कि माजरा एम्स की चहारदीवारी लगभग पूरी हो गई है, जबकि सच्चाई यह है कि माजरा एम्स की चहारदीवारी का काम भी शुरू नहीं हुआ है। उनके इस बयान से लोकतंत्र और जनता का अपमान हुआ है। मंत्री अपने निहित स्वार्थ के लिए जनता को भ्रमित कर रहे हैं और झूठे बयान दे रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद ने बताया कि राव तुलाराम के जन्म दिवस पर नाई वाली पर विराजमान स्टेच्यू को एम्स संघर्ष समिति की तरफ से राजेंद्र सिंह ने माल्यार्पण किया और एम्स निर्माण के लिए आंदोलन तेज करने के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को कुंड में माजरा एम्स निर्माण के लिए होने वाली महापंचायत में आंदोलन के लिए निर्णायक फैसले लिए जाएंगे। सेवानिवृत्त डीईओ धर्मबीर बल्दोड़िया की तरफ से 17 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बावल चौरासी के प्रधान जेलदार सुमेर सिंह, रामकिशन मेहलावत, ईश्वर सिंह मेहलावात, जेलदार सूरजभान, रमेश सैनी, डॉ. लेखराम ने एम्स संघर्ष समिति का पूरा समर्थन दिया और 17 दिसंबर को बावल चौरासी से बड़ी संख्या में नागरिक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed