{"_id":"6931cf7bf33facfc9506ebda","slug":"minimum-temperature-of-4-degrees-is-increasing-the-maximum-chill-rewari-news-c-198-1-rew1001-229925-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: न्यूनतम 4 डिग्री तापमान बढ़ा रहा अधिकतम ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: न्यूनतम 4 डिग्री तापमान बढ़ा रहा अधिकतम ठिठुरन
विज्ञापन
दोपहर के समय छाया प्रदूषण। संवाद
रेवाड़ी। जिले के न्यूनतम तापमान में रोजाना गिरावट जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मात्र 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गिरावट ने सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ा दी है। तेज धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को सामान्य कार्यों के दौरान भी ठिठुरन का सामना करना पड़ा।
मौसम बदलने के बावजूद जिले में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को अधिकतम एक्यूआई 328 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सांस और फेफड़ों से संबंधित रोगों का भी खतरा बढ़ रहा है। प्रदूषण बढ़ने का कारण लगातार हो रहे निर्माण व सड़कों से उड़ रही धूल व कूड़ा जलाने को माना जा रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में जारी बर्फबारी और ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचने लगी हैं जिसके कारण तापमान में यह तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक अब आगे मौसम आमतौर पर 5 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। वातावरण में नमी होने के कारण उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है, जबकि दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है।