{"_id":"61fd6de1435e1f390952d53c","slug":"millions-of-clothes-cash-and-goods-stolen-by-breaking-the-lock-of-shops-rewari-news-rtk637507829","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों का ताला तोड़कर लाखों के कपड़े, नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों का ताला तोड़कर लाखों के कपड़े, नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
मौके पर पड़ा टूटा ताला।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखों के कपड़े, नकदी व हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मंदौला निवासी मुकेश कुमार ने कहा है कि उनकी गांव में कपड़ों की दुकान है। दो फरवरी की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए। अगले दिन सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। चोर अंदर से करीब चार लाख रुपये के कपड़े, गल्ले से करीब पांच हजार रुपये, इनवर्टर व दो बैटरियां चोरी कर ले गए। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरों के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। खोल पुलिस ने मुकेश कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
वहीं दूसरी ओर, गांव बेरली कलां निवासी राकेश कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने गांव के बस स्टॉप पर किराना स्टोर किया हुआ है। वह दो फरवरी की शाम करीब सात बजे दुकान पर ताला लगा घर चले गए थे। अगले दिन सुबह आठ बजे वह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान से हजारों रुपये कीमत सिगरेट, शैंपू व परचून का अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना के बाद पहुंची जाटूसाना थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद राकेश की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में भी हो चुकी है चोरी
जिले में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों 31 जनवरी को रात में चोरों ने क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर से नकदी व आर्टीफिशियल ज्वेलरी चोरी कर ली। वारदात सीआईए थाना के चंद कदम की दूरी पर हुई थी। पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई थी।
----------------
मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश और जांच में जुटी हुई है।
-चंद्रशेखर, एसएचओ, जाटूसाना
-----------------
मेरा ट्रांसफर आज ही हुआ है, लेकिन मामले में पुलिस की टीमें लगाई हुई हैं, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, खोल