फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Message of nutrition given by making Rangoli of fruits and vegetables

फलों और सब्जियों की रंगोली बनाकर दिया पोषण का संदेश

Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Message of nutrition given by making Rangoli of fruits and vegetables
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत लोगों को जागरूक करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग जिलेभर में 30 सितंबर तक चौथा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। इसके तहत सोमवार को जिले के विभिन्न विकास खंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें लोगों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फलों व सब्जियों की रंगोली बनाकर लोगों को पोषण का संदेश दिया।
विज्ञापन

सीडीपीओ शालू यादव ने रेवाड़ी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को आहार में विविधता और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कुपोषण से बचने के लिए महिलाएं एवं बच्चे पौष्टिक आहार लें। इसके अलावा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भोजन को सही तरीके से पकाने व खाने के बारे में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपाण भी किया। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि पोषण अभियान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग, आशा, एएनएम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग व परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से पोषण अभियान से संबंधित गतिविधियां करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed