फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Message of national unity and brotherhood

Rewari News: राष्ट्रीय एकता तथा भाईचारे का दिया संदेश

Sun, 02 Nov 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Message of national unity and brotherhood
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि - फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना करने के साथ हुई। यह एकता दौड़ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 से शुरू होकर भगत सिंह चौक, मीरपुर गांव तक संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस एकता दौड़ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी स्वयंसेवकों के साथ दौड़ में सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्हें राष्ट्रीय एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयंसेवकों को एकता एवं अखंडता के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा ली गई सामूहिक एकता शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. मुकेश तथा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. अनीता यादव, डॉ. संदीप, डॉ. प्रियंका और डॉ. अमनदीप ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed