{"_id":"68cd9ea70ea041f5c20ac1d2","slug":"message-of-environmental-protection-given-by-planting-trees-along-with-cleanliness-rewari-news-c-198-1-rew1001-225989-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सफाई के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सफाई के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
फोटो : 42अभियान के तहत सफाई करते कर्मचारी। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिले में दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को हैफेड द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए परिसर में सफाई की गई साथ ही पौधरोपण भी किया गया।
वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत जिला की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई के जरिए लोगों को स्वच्छता अपनाने की अपील की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने केंद्रों व आस-पास साफ सफाई की गई। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण भी किया गया। साथ ही लगाए गए पौधे के पालन पोषण का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
श्रम विभाग के सहायक निदेशक दिनेश यादव ने बताया कि 20 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालयों में सफाई का कार्य किया जाएगा, 21 सितंबर को पौधरोपण, 22 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र, निर्माणाधीन साइट आदि स्थानों पर वर्करों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर तथा 23 सितंबर को ईएसआईसी द्वारा जिला मुख्यालय पर मेडिकल कैम्प आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को औद्योगिक सुरक्षा जागरूकता कैम्प, 29 सितंबर को लेबर कॉलोनियों, लेबर चौराहों पर श्रमिक कानून के बारे में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी, 30 सितंबर को बाल श्रम निषेध जागरूकता कार्यक्रम, एक अक्टूबर को शिकायतों के समाधान के लिए विशेष कैंप तथा 2 अक्टूबर को नशा व सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूकता रैली निकाली जाएगी।