फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Message of discipline given to children in Bal Sanskar workshop

Rewari News: बाल संस्कार कार्यशाला में बच्चों को दिया अनुशासन का संदेश

Sun, 29 Jun 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Message of discipline given to children in Bal Sanskar workshop
फोटो : 9बाल संस्कार कार्यशाला में उपस्थिति दर्ज करवाते बच्चे साथ में संस्थाओं के पदाधिकारी। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा एवं विवेकानंद शाखा की ओर से बाल संस्कार कार्यशाला का आयोजन शहर के एक निजी प्रतिष्ठान पर किया गया। इसमें बच्चों को अनुशासन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट अशोक कुमार यादव, डॉ. दीपक यादव, शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी, भूतपूर्व अध्यक्ष सीए जितेश अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सचिव सचिन सिंघल व डॉ. दिनेश वर्मा ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डॉ. तरुणा यादव ने बच्चों के लिए पकवानों का प्रबंध किया। रितु ओबरॉय व महिला सह संयोजिका मानसी अरोड़ा ने बच्चों को योगाभ्यास कराया और ओम मंत्र का उच्चारण कराया। रुचि अग्रवाल और पूजा सैनी ने बच्चों के साथ मिलकर फायरलेस कुकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारूल सिंघल तथा रेखा चौहान ने हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया। अध्यक्ष सीए जतिन सैनी और शाखा संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम की संरचना करना ही भारत विकास परिषद श्रीराम शाखा का उद्देश्य है।

इस मौके पर डॉ. दीपक यादव, डॉ. नीरज यादव समेत शाखा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। समापन पर सभी को अल्पाहार में हेल्दी प्रोटीन काले चने की चाट और केले वितरित किए गए।डॉ. दीपक यादव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed