{"_id":"620e92852e3ed2445c44193a","slug":"meritorious-son-of-electrician-will-do-phd-from-virginia-rewari-news-rtk638725380","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिशियन का मेधावी बेटा वर्जिनिया से करेगा पीएचडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिशियन का मेधावी बेटा वर्जिनिया से करेगा पीएचडी
विज्ञापन
खोरी स्कूल के मेधावी छात्र अंकित के माता-पिता को सम्मानित करते विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गांव खोरी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र एवं इलेक्ट्रिशियन के बेटे आईआईटियन अंकित कुमार ने अपनी मेधा का परिचय दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर लिखित परीक्षा के आधार पर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ वर्जिनिया टेक में एडमिशन प्राप्त किया है। इससे उन्होंने अपने स्कूल, अध्यापकों, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बने हैं। गांव खोरी स्थित स्कूल में वीरवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर उनके माता-पिता का सम्मान किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य मुकेश कुमार सैनी ने अंकित के माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत केवल इनको उचित मार्गदर्शन देने की है। विद्यालय अंकित को भी घर आने पर सम्मानित करेगा।
वरिष्ठ प्राध्यापक कैलाश चंद्र ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र अंकित निवासी चिमनावास ने 2017 में आईआईटी त्रिवेंद्रम में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। यहां से उन्होंने आईआईटी की डिग्री हासिल की। गत दिनों अंकित ने पीएचडी के लिए वर्जिनिया के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ वर्जिनिया टेक में लिखित परीक्षा दी थी। इसमें उनका चयन हो गया है। वहां उन्हें करीब 60 लाख रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप के रूप मिलेगी। उन्होंने बताया कि अंकित के पिता विजेंद्र कुमार, नवोदय विद्यालय, नेहचाना में इलेक्ट्रीशियन के पद पर सेवारत हैं, जबकि उनकी मां राजबाला चिमनावास के सरस्वती स्कूल में अध्यापिका हैं। इस विद्यालय की ओर से शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शिक्षिका राजबाला ने सरकारी स्कूलों की बदलती दशा और दिशा पर अपनी बात रखते हुए सम्मान के लिए विद्यालय का आभार जताया। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, लालसिंह, लालबहादुर कौशिक, रूपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रामफल यादव, राजपाल, रणधीर सिंह, लखनपाल, सुरेंद्र सिंह, मनमोहन, दीपक शर्मा, सरोज यादव, सुमनलता, डा. अनीता यादव, अंजू कुमारी, सुषमा, सुशीलाबाई और पूनम आदि उपस्थित रहे।