{"_id":"68506c38b253e7430805609f","slug":"merit-list-for-graduation-admission-will-be-released-on-26th-rewari-news-c-198-1-rew1001-221166-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए 26 को जारी होगी मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए 26 को जारी होगी मेरिट सूची
Tue, 17 Jun 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की सोमवार को अंतिम तिथि थी। अब 26 जून को मेरिट सूची जारी होगी। 27 से 30 जून तक फीस जमा होगी। इसके बाद पंजीकरण के लिए 10 जुलाई को फिर पोर्टल खुलेगा।
महाविद्यालयों में कला संकाय में दाखिला लेने के लिए सबसे अधिक आवेदन हुए हैं। पिछले वर्ष 2024 में शहर के कॉलेजों में सीट से तीन गुना आवेदन हुए थे। इसके बाद बीएससी नॉन मेडिकल और बीकॉम में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन हुए थे। इस बार कला संकाय में आवेदन ज्यादा आए हैं।
कंवाली कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि उच्चशिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी की जाएगी। उसमें जिन आवेदकों का नाम आएगा, वे 27 से 30 जून तक फीस भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी प्रोफेशनल कोर्स बीसीए में विद्यार्थियों का अच्छा रुझान है। सीटों से दोगुने आवेदन आ चुके हैं। करीब 80 फीसदी सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
-- -- -
कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 19 मई को शुरू हो गई थी और 16 जून अंतिम तिथि थी। जिले के 11 सरकारी कॉलेज के साथ ही ऐडेड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को मिलाकर यूजी प्रथम वर्ष में कुल लगभग 9 हजार सीटें हैं। इनमें बीए प्रथम वर्ष में 4880 सीटें हैं। शहरी कॉलेजों को छोड़कर कस्बों में खुले 9 सरकारी कॉलेजों में 30 फीसदी सीटें खाली रह जाती हैं।
-
ये है आगामी शेड्यूल
17 जून तक विद्यार्थी फार्म को संशोधित कर सकते हैं। 22 जून तक कॉलेजों में दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा। 25 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 26 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। 27 जून से 30 जून तक पहली मेरिट लिस्ट में नाम वाले फीस जमा करा सकेंगे। 2 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 3 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। 4 जुलाई से 7 जुलाई तक दूसरे राउंड की फीस जमा की जाएगी। 9 जुलाई पहली और दूसरी लिस्ट में रह गए आवेदक फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकेंगे। 10 जुलाई को पोर्टल फिर से रजिस्ट्रेशन करने के लिए ओपन होगा।