{"_id":"6a733c7601c81be849082038","slug":"memorandum-submitted-demanding-a-reduction-in-llm-fees-rewari-news-c-198-1-rew1001-243136-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एलएलएम फीस घटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एलएलएम फीस घटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Wed, 05 Aug 2026 07:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
फीस कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते शिष्टमंडल। स्रोत : स्थानीय नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) की एलएलएम पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस घटाने की मांग उठी है। एक शिष्टमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने एमडीयू रोहतक के समान 23 हजार रुपये फीस करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्तमान फीस अधिक होने से विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानी हो रही है।
कुलपति और कुलसचिव चंडीगढ़ में एक बैठक में थे। इस कारण ज्ञापन वरिष्ठ अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. सुनील कुमार को सौंपा गया। प्रो. सुनील कुमार ने कुलपति से चर्चा कर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल ने भविष्य में कुलपति से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा का निर्णय लिया।
प्रतिनिधिमंडल में मनोज यादव, कैलाश मनेठी, नरपाल सिंह, राम अवतार एकलव्य, एडवोकेट गुगन सिंह, भगवान यादव, प्रदीप कुमार शर्मा और सुरेंद्र सिंह शामिल थे।