फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meeting held in Bhiwadi regarding poor AQI, warning of strict action against violators

Rewari News: भिवाड़ी में खराब एक्यूआई को लेकर की बैठक, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 28 Nov 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meeting held in Bhiwadi regarding poor AQI, warning of strict action against violators
भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक करते। स्रोत : एसोसिएशन
भिवाड़ी। भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण और लगातार खराब एक्यूआई (330-350) पर चिंता व्यक्त करते हुए कहरानी में एक आपात बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक राम प्रकाश ने की। बैठक में रीको और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें प्लास्टिक, लकड़ी और टायर जैसे किसी भी प्रकार के कचरे को खुले में जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सभी फैक्टिरियों और निर्माण स्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव अनिवार्य किया गया है। निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट, बैरिकेडिंग और धूल दमन के अन्य उपाय तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, समस्त ठोस कचरे को केवल अधिकृत डंपिंग साइट पर ही डालने और खुले में फेंकने या जलाने पर तत्काल रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक राम प्रकाश और महासचिव सतिंदर सिंह चौहान ने सभी उद्योगों से तत्काल नियमों का पालन करने और अगले 15 दिनों में ठोस सुधार दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने वाली इकाइयों के खिलाफ नियामक संस्थाओं द्वारा कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही एक फॉलो-अप बैठक बुलाने और स्थिति की निगरानी के लिए टीमें गठित करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed