{"_id":"68fa71de923bb1040900a058","slug":"meeting-between-the-committee-delegation-and-the-chief-minister-in-chandigarh-on-november-11-rewari-news-c-198-1-rew1001-227848-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चंडीगढ़ में कमेटी के प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच बैठक 11 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चंडीगढ़ में कमेटी के प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच बैठक 11 नवंबर को
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार, अभय सिंह, बीरेंद्र सिंह, शेर सिंह एवं कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट शामिल रहे।
समिति की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष भगवानपुर एनएच-71 की जमीन पर सिविल अस्पताल निर्माण की मांग को रखा। उन्होंने जनता से किए गए वायदे को पूरा न किए जाने पर रोष व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि 11 नवंबर को चंडीगढ़ में कमेटी के प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच एक और बैठक होगी।
विज्ञापन
कमेटी के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दूसरी दौर की वार्ता सफल होगी क्योंकि उनका दावा हर दृष्टि से उचित है। कमेटी का कहना है कि वे अपने जायज हक की आवाज उठा रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि मुख्यमंत्री इस जनहित के मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।
गौरतलब है कि आंदोलन को अब 129 दिन हो चुके हैं। कमेटी ने घोषणा की है कि 27 अक्तूबर से दिन-रात का धरना एवं क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। कमेटी का कहना है कि जब तक भगवानपुर में सिविल अस्पताल बनाने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।