फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meditation and Pranayam were conducted for the volunteers

Rewari News: स्वयंसेवकों को कराया ध्यान व प्राणायाम की जानकारी दी

Tue, 13 Jan 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Meditation and Pranayam were conducted for the volunteers
फोटो: 15रेवाड़ी। सेक्टर-18 ​स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्वयंसेविकाओं को ध्यान और प्रा
रेवाड़ी। सेक्टर 18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तीसरे दिन प्राचार्य डॉ. ज्योति ने स्वयंसेवकों को ध्यान और प्राणायाम की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी और डॉ. रेनू ने शिविर का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव के निर्देशन में विशेष मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में अनिल ठकराल ने ध्यान को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने की जरूरत समझाई। उनके साथ डॉ. सुमन सैनी और सुषमा यादव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शिविर के दौरान जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन इंडिया ने फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। डॉ. अतर सिंह दहिया और उनकी टीम ने सभी स्वयंसेविकाओं की ब्लड प्रेशर और रक्त जांच की। उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। एनएसएस अधिकारी डॉ. रजनी ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और फाउंडेशन टीम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने ग्राम ढालियावास के बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके अनुभवों व विचारों को जाना। इसके बाद डॉ. यशपाल ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी पर प्रेरक व्याख्यान दिया। दिन का समापन गांव देवलवास स्थित तालाब के भ्रमण के साथ हुआ। स्वयंसेविकाओं को जल संरक्षण और पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। सभी गतिविधियों में स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed