फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Media is the mirror of society, plays a leading role in showing the right direction: Dr. Bijendra Singh

Rewari News: मीडिया समाज का आइना, सही दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिकाः डॉ. बिजेंद्र सिंह

Thu, 11 Sep 2025 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Media is the mirror of society, plays a leading role in showing the right direction: Dr. Bijendra Singh
फोटो : 16संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेएमसी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को पत्रकारिता व जनसंचार विषय में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई।

मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष व अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के उद्भव व विकास से लेकर वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज के लिए आईने की तरह काम करता है और साथ में सही दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

बतौर पत्रकार हर दिन समाज हित में आम जनजीवन की समस्याओं व लोगों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करना होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के लिए भाषा व जरूरी कौशल सीखने को प्रेरित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग, एनएसएस, रेडक्रास, योग, खेल विभाग व अन्य विभागों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी व विद्यार्थियों को इनमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed