फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Medal winners were welcomed

Rewari News: पदक विजेता खिलाड़ियों का किया गया स्वागत

Sat, 10 Dec 2022 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Medal winners were welcomed
रेवाड़ी। सीबीएसई की ओर से झाड़ली में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित हुई राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रेवाड़ी के राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक सहित सफलता हासिल की। इस दौरान ऊंची कूद में राखी ने स्वर्ण पदक जीता है। इस दौरान खिलाड़ियों का विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया गया। साथ ही आगामी दिनों में राष्ट्रीय खेल (केरल) में सफलता प्राप्त करने के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की ।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन राय सिंह यादव ने बताया कि राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब 3700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें राव निहाल सिंह स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा राखी ने आयु वर्ग 19 में ऊंची कूद में 150 सेंटीमीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वहीं, खिलाड़ी ने शॉटपुट मेें कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा दसवीं के छात्र मोहित ने आयु वर्ग 17 में 3 हजार मीटर की दौड़ में दूूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। 11वीं कक्षा की छात्रा कोमल ने आयु वर्ग 14 में ऊंची कूद में 145 सेंटीमीटर कूदकर कांस्य पदक प्राप्त किया। आयु वर्ग अंडर 14 में रिले दौड़ में कक्षा नौवीं की छात्रा राधिका, आठवीं की छात्रा दीपिका, सातवीं की छात्रा नैंसी, आठवीं की छात्रा महक, सातवीं की छात्रा इसिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार आयु वर्ग 19 में 1600 मीटर रिले रेस में 11वीं कक्षा का छात्र लोकेश, 11वी कक्षा का छात्र विवेक, 11वीं कक्षा के छात्र तरुण, 11वीं की छात्र चिराग व 10 वीं कक्षा से मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed