{"_id":"62a8cd5c3b9811760b2948cd","slug":"mechanic-dies-in-car-collision-rewari-news-rtk649556012","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने बस के मैकेनिक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मैकेनिक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां हेड इंजरी की वजह से उसे मृत घोषित कर दिया गया। रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिले के गांव मोतला खुर्द निवासी सतीश (40) ने शहर के नारनौल रोड पर बसों को ठीक करने की दुकान की हुई है। मंगलवार को वह अपने जीजा महेंद्रगढ़ जिला निवासी बंशीलाल के साथ बस में रेवाड़ी पहुंचा था। दोनों पैदल ही दुकान खोलने के लिए जा रहे थे।
रास्ते में रेवाड़ी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने पीछे से सतीश को टक्कर मार दी। कुछ पल के लिए चालक ने अपनी क्रेटा गाड़ी को रोका लेकिन वह पास आने की बजाए अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। बंशीलाल अपने साले सतीश को तुरंत वाहन का इंतजाम करके ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा। सतीश के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। रामपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी रण सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक केेे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।