फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Measurement done for synthetic track at Rao Tularam Stadium

Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक को लेकर की पैमाइश

Mon, 26 May 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Measurement done for synthetic track at Rao Tularam Stadium
रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने ट्रैक का दौरा कर इसकी पैमाइश भी की है। अब इस सप्ताह से इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आठ लेन के 400 मीटर के ट्रैक बनाए जाएंगे। ट्रैक के निर्माण, समतलीकरण, ड्रेसिंग, रेलिंग पर 9 करोड़ 69 लाख 76 हजार रुपये खर्च होंगे। ट्रैक का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने पर यहां जिले से लेकर नेशनल स्तर की खेल प्रतियोगिताएं कराई जा सकेंगी। जिले के अलावा महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी भी यहां आकर अभ्यास कर सकेंगे। जिले के खिलाड़ियों को गुरुग्राम या अन्य जगह अभ्यास करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सिंथेटिक ट्रैक बनने से बड़े खिलाड़ी तैयार होंगे। अभी स्टेडियम में सेंडर ट्रैक बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दौड़ने से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित 100 मीटर से लेकर 10 हजार मीटर तक दौड़ प्रतियोगिता होगी।
सिंथेटिक ट्रैक एक खास तरह के रबर को कुसिंग करके बनाया जाता है। ट्रैक बनाने के लिए पहले मिट्टी और रोड़ी की कई परतें बिछाई जाती हैं। इसके बाद समतलीकरण कर सड़क बनाने का काम किया जाता है और फिर ट्रैक के चारों ओर रेलिंग लगाई जाती है।
इसके बाद प्लास्टिक की घास बिछाई जाती है और ट्रैक तैयार होता है। स्टेडियम में ट्रैक 8 लेन का होगा। एक लेन की चौड़ाई 1.22 से 1.25 मीटर तक होगी।

13 जिलों में बनाए गए हैं सिंथेटिक ट्रैक
अभी राज्य के 13 जिलों में धावकों के लिए राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार और जींद का नरवाना शामिल हैं।



वर्जन:
राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी से टीम आई थी। उन्होंने ट्रैक की पैमाईश भी की है। अब इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
-ममता, कार्यकारी डीएसओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed