{"_id":"68166c4bf1b49a55700c70d1","slug":"manekshaw-kargil-house-winners-in-basketball-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-218899-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बास्केटबॉल स्पर्धा में मानेकशॉ, कारगिल सदन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बास्केटबॉल स्पर्धा में मानेकशॉ, कारगिल सदन विजेता
Sun, 04 May 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 04 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 2बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर ट्रॉफी प्राप्त करते कारगिल सदन। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। ग्राम गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग में मानेकशॉ सदन ने सुब्रोतो सदन को हराकर बास्केटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, बालिका वर्ग में कारगिल सदन ने रेजांगला सदन को हराया। विद्यालय के छह सदनों सुब्रतो, अर्जुन, मानेकशॉ, कटारी, करियप्पा, परेरा (बालक वर्ग) और कारगिल व रेजांगला सदन (बालिका वर्ग) के बीच मैच हुए। मानेकशॉ सदन व सुब्रोतो सदन फाइनल में पहुंचे। फाइनल मैच में मानेकशॉ सदन ने सुब्रोतो सदन को 22-14 से हराकर बास्केटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में कारगिल सदन ने रेजांगला सदन को 32-8 से हराया। प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ सदनों को दो पूलों में विभाजित कर लीग आधार पर मैच खेले गए।
प्रत्येक पूल की दो शीर्ष टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेले गए। सेमीफाइनल मैच के विजेताओं के बीच बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया।
बालक वर्ग में बारहवीं कक्षा के कैडेट शिवम खत्री व बालिका वर्ग में कैडेट पारुल को बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) बृजकिशोर रहे। उप प्राचार्य सुनैना चाहार, प्रशासनिक अधिकारी जय सिंह राठौड़ व वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे। रेफरी सीएचएम थान सिंह व हवलदार रमन थापा रहे।
कैडेट यश मैचों के आयोजक रहे। कैडेट रमन व कैडेट संदीप ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। स्टाफ व कैडेट्स के मध्य मैत्री मैच खेला गया जिसमें स्टाफ की टीम विजेता रही। सीएचएम पीटीआई हवलदार थान सिंह व हवलदार रमन थापा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया। विजेता दल को बास्केटबॉल ट्रॉफी प्रदान की गई।