फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man strangled to death due to old rivalry in Rewari three accused arrested

Rewari Crime: पहले शराब पिलाई फिर घोंट दिया गला, पुरानी रंजिश का लिया बदला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 04:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2024 04:42 PM IST
सार

पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए व्यक्ति को पहले शराब पिलाई फिर दोस्तों के साथ मिलकर गला घोंट दिया। मामले मं पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। घटना रेवाड़ी के गांव बीकानेर की है। 

विज्ञापन
Man strangled to death due to old rivalry in Rewari three accused arrested
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना सदर पुलिस ने पांच दिन पहले गांव बीकानेर निवासी कैलाश चंद (52) की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव बीकानेर निवासी अमित, गोपाल उर्फ कांडा व नयागांव निवासी थानेश्वर उर्फ थानेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कैलाश चंद को शराब पिलाने के बहाने से बुलाया था। पहले उसे शराब पिलाई और बाद में नशे की हालत में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या हादसा लगे शव को एनएच-352 बीकानेर कट के पास सड़क किनारे फेंक दिया था। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई प्रविन्द्र कुमार ने बताया कि गत 26 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे-352 पर बीकानेर कट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गांव बीकानेर निवासी कैलाश चंद के रूप में हुई। 
विज्ञापन


मृतक के बेटे अभिषेक ने उसी के गांव के अमित व उसके अन्य साथियों पर उसके पिता की हत्या करने का संदेह जताया था। इस आधार पर पुलिस ने थाना सदर में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपी अमित, गोपाल उर्फ कांडा और थानेश्वर उर्फ थानेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed