फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man dies after falling from 8th floor

आठवीं मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sat, 22 Oct 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Man dies after falling from 8th floor
रेवाड़ी। धारूहेड़ा कस्बा की द्वारकाधीश सोसाइटी में वीरवार की शाम को आठवीं मंजिल पर बालकनी में खड़ा एक व्यक्ति गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले विनीत मिश्रा यहीं पर नौकरी करते थे। धारूहेड़ा की द्वारकाधीश सोसाइटी की आठवीं मंजिल पर रहते थे। दीपावली पर उनके भाई 42 वर्षीय अंकित मिश्रा धारूहेड़ा विनीत मिश्रा से मिलने के लिए आए थे। वीरवार की शाम को अंकित मिश्रा फ्लैट की बालकनी में खड़े थे। अचानक वह बालकनी से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल अंकित मिश्रा को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने फिलहाल सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed