फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man died under suspicious circumstances in village Dhaliyawas of Rewari.

Rewari: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Fri, 21 Oct 2022 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 01:08 PM IST
सार

गांव ढालियावास निवासी तरुण (22) पर देर रात किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Man died under suspicious circumstances in village Dhaliyawas of Rewari.
death - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी के पास गांव ढालियावास में शुक्रवार रात को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले है, जिससे युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर  मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ढालियावास निवासी तरुण (22) पर देर रात किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मॉडल टाउन थाना प्रभारी रणसिंह ने बताया कि युवक की मौत जरूर हुई है, लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed