{"_id":"691f7578e74d7027a909f0bd","slug":"mamta-saini-nominated-as-cat-representative-in-supreme-court-rewari-news-c-198-1-rew1001-229215-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ममता सैनी सुप्रीम कोर्ट में कैट की प्रतिनिधि मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ममता सैनी सुप्रीम कोर्ट में कैट की प्रतिनिधि मनोनीत
Fri, 21 Nov 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
ममता सैनी
रेवाड़ी। 12 वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में बतौर अधिवक्ता कार्यरत और मध्यस्थ ममता सैनी को राष्ट्रपति की तरफ से अब सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) का प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
सांस्कृतिक संगठन मित्रम् के संयोजक ऋषि सिंहल ने बताया कि मनोनयन तीन वर्षों के लिए रहेगा। इस दौरान वे भारत सरकार की ओर से ट्रिब्यूनल में प्रतिनिधित्व कर सकेंगी। मोहल्ला बास नंदरूप निवासी भगवानदास सैनी व कृष्णा देवी की सुपुत्री ने दिल्ली से एलएलबी के अलावा कॉरपोरेट लॉ और प्रबंधन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिकाओं के माध्यम से पहचान बनाई। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व अपने गुरुजनों को दिया।