{"_id":"690656d552727ee88b0620e4","slug":"major-adulterated-petrol-racket-busted-18000-litres-of-chemicals-recovered-three-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-228300-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मिलावटी पेट्रोल का बड़ा कारोबार पकड़ा, 18 हजार लीटर केमिकल बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मिलावटी पेट्रोल का बड़ा कारोबार पकड़ा, 18 हजार लीटर केमिकल बरामद, तीन गिरफ्तार
Sun, 02 Nov 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 28मिलावटी पेट्रोल के रखे ड्रम। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
भिवाड़ी। जिला रसद विभाग और कोटकासिम पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के गुजरिवास गांव में छापेमारी कर मिलावटी पेट्रोल बनाने के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा इथेनॉल नामक ज्वलनशील केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोल तैयार किया जा रहा था, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था।
यहां पुलिस ने कुल साढ़े 18 हजार लीटर केमिकल बरामद किया। तीन पिकअप गाड़ियां जप्त कर तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। रसद विभाग के अधिकारी राकेश सोनी और कोटकासिम थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले आलमपुर गांव के पास रेवाड़ी रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां से 200 लीटर क्षमता वाले 11 भरे हुए ड्रम बरामद किए।
जांच में सामने आया कि मुख्य कारोबार गुजरिवास गांव में चल रहा है। उसी समय गांव में दूसरी छापेमारी की गई, जहां बड़ी मात्रा में इथेनॉल केमिकल से भरे ड्रम और तैयार नकली पेट्रोल मिला। थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया कि सूचना थी कि गुजरिवास में नकली पेट्रोल का कारोबार हो रहा है। रसद विभाग के साथ टीम बनाकर छापा मारा गया।
विज्ञापन
रेवाड़ी रोड के गोदाम से 11 ड्रम और तीन पिकअप गाड़ियां जप्त कीं, जिनमें 15 ड्रम भरे हुए थे। गुजरिवास में 55 ड्रम मिले। कुल मिलाकर साढ़े 18 हजार लीटर केमिकल बरामद हुआ।
ये हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरसिंह गुर्जर (गुजरिवास), कृष्ण गुर्जर (नरसिंहपुर, बहरोड़) और जयवीर (आलमपुर, भिवाड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी सामग्री जप्त कर ली और मामला दर्ज कर लिया। थानाधिकारी ने कहा कि अन्य शामिल आरोपियों की तलाश जारी है और सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी कितने समय से धंधा चला रहे हैं, इसकी जांच चल रही है। बरामद केमिकल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। यदि दोष सिद्ध हुआ तो आरोपियों को 7 साल तक की कैद और आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है।