{"_id":"68dec3bc824279df800d1307","slug":"main-accused-farid-and-sandeep-arrested-for-selling-accounts-to-cyber-fraudsters-rewari-news-c-198-1-fth1001-226716-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साइबर ठगों को अकाउंट बेचने वाले मुख्य आरोपी फरीद और संदीप गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साइबर ठगों को अकाउंट बेचने वाले मुख्य आरोपी फरीद और संदीप गिरफ्तार
Thu, 02 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 3वाहनों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी। संवाद
भिवाड़ी। पुलिस ने कमीशन पर सैकड़ों करंट और सेविंग अकाउंट बेचकर करोड़ों रुपये से अधिक की ठगी करने के मुख्य आरोपी फरीद और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से ठगी की कमाई से खरीदी गई दो डंपर ट्रेलर के चेसिस, घोड़ा, एक ट्रैक्टर सहित पानी का टैंकर, एक कार, एक मोटरसाइकिल और एक आईफोन 16 बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में ऑनलाइन ठगी, ओएलएक्स फ्रॉड आदि के खिलाफ की गई है। एएसपी रतनलाल भार्गव और डीएसपी राजेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने टीम के साथ छापा डाला। इस दौरान साइबर फ्रॉड के लिए अकाउंट खरीदने-बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।
एसपी ने बताया कि एक संदिग्ध बैंक खाता पर समन्वय पोर्टल पर 4 शिकायतें दर्ज पाई गईं। इस खाते में करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए थे, जिसमें सेक्सटॉर्शन और अन्य साइबर फ्रॉड से लोगों को ठगने का मामला सामने आया। केवाईसी, आधार और स्टेटमेंट जांच में खाता धारक दिलावरपुर निवासी संदीप कुमार का नाम सामने आया।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी फरीद से पूछताछ की गई। फरीद ने कबूल किया कि वह भोले-भाले और गरीब लोगों से कमीशन के लालच में फर्जी अकाउंट खुलवाता था। इन अकाउंटों को साइबर ठगों के गिरोह को बेचता था, जो बैटिंग, गेमिंग, सेक्सटॉर्शन आदि फ्रॉड से कमाई गई रकम को इनमें ट्रांसफर कर फ्रीज होने से पहले निकाल लेते थे। फरीद को अकाउंट उपलब्ध कराने वालों को कमीशन देता था। इस गिरोह ने सैकड़ों अकाउंट बेचकर बड़े स्तर पर ठगी की।