फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Maha cleanliness campaign begins, appeals to people for cleanliness

महासफाई अभियान का आगाज, स्वच्छता के लिए लोगों से अपील

Sun, 13 Feb 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Maha cleanliness campaign begins, appeals to people for cleanliness
महासफाई अभियान के तहत गांव शाहपुर में श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरूआत करते हुए सहकारिता मंत्री ? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बावल विस क्षेत्र के गांव शाहपुर में महासफाई अभियान का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुरु रविदास, महात्मा गांधी व अन्य संत महापुरुषों का स्वच्छ भारत का जो सपना था, उसको साकार करने के दिए प्रदेश सरकार ने 13 से 16 फरवरी तक स्वच्छता अभियान चला रही है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में आगे आएं और लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करें। इससे पहले सहकारिता मंत्री ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से शुरू यह अभियान शुरू किया गया है। नगर पालिका के पार्षद, पूर्व पार्षद, सभी पूर्व सरपंच व पंच, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के पूर्व मेंबर, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इस स्वच्छता अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे घरों से निकलने वाले कूड़े को इधर-उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान पर ही डाले या फिर नगर परिषद व नगर पालिका की गाड़ियों में ही कूड़े को डालें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-स्वच्छ रखने की जिम्मेवारी भी स्वयं लें और इस नेक कार्य के लिए आगे आएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं जल संसाधन, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण एवं आजीविका मिशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन ज्यादा से ज्यादा कराएं। ताकि इन सभी गतिविधियों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सकें। इस मौके पर एसडीएम बावल संजीव कुमार, चेयरमैन अमर सिंह महलावत, विरेन्द्र सिंह छिल्लर, औमप्रकाश छिल्लर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed