फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Madhya Pradesh accused arrested in Rs 10 lakh fraud case

Rewari News: दस लाख रुपये की ठगी मामले में मध्यप्रदेश का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh accused arrested in Rs 10 lakh fraud case
भिवाड़ी। पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में मध्यप्रदेश के जबलपुर के रांझी निवासी आरोपी अनुज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को झांसे में लेकर ओटीपी हासिल किया और उसके बैंक खाते से 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे।
विज्ञापन

यूआईटी थाना अधिकारी दारा सिंह ने बताया कि पीड़ित बनबन निवासी सुभाष ने 2 अप्रैल 2023 को बताया था कि उन्होंने बजाज फाइनेंस लिमिटेड से 10 लाख रुपये का लोन लिया था। इसके दस्तावेज सकील को दिए थे। लोन की राशि 15 लाख रुपये उनके खाते में जमा हुई।
विज्ञापन

1 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे मोबाइल पर 5 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद 3 लाख रुपये और 2 लाख रुपये कट गए। कुल 10 लाख रुपये आरोपी अनुज यादव के यूनियन बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने तुरंत कस्टमर केयर से संपर्क कर अपना खाता लॉक करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पारंपरिक और डिजिटल जांच के जरिए ट्रांजेक्शन डिटेल्स हासिल कीं। जांच से पता चला कि राशि अनुज के खाते में गई। अनुज को डिटेन कर पूछताछ की गई, जहां उसने कबूल किया कि उसने पीड़ित को लिंक भेजकर ओटीपी हासिल किया और तीन बार में 5 लाख, 3 लाख, 2 लाख कुल 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed