{"_id":"67606a660c8a2e3dae009834","slug":"lost-rs-1340-lakh-in-the-name-of-online-trading-one-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-212865-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 13.40 लाख गंवाए, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 13.40 लाख गंवाए, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 10आरोपी, विकास। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने मोहल्ला शुकपुरा निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 13.40 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के गांव कुशल हेरनकी निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है।
मोहल्ला शुकपुरा निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने के बाद वह कारोबार के सिलसिले में गत मार्च में एक ग्रुप में ज्वाइन किया था। उनको एक व्हाट्सएप नंबर मिला था, जिससे वह ग्रुप में शामिल हो गए। उनका ग्रुप एडमिन से संवाद होना शुरू हो गया। उनसे ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए डीमेट अकाउंट खुलवा दिया गया। इसके बाद उससे बार-बार खातों में पैसे ट्रांसफर कराते हुए 13 लाख 40 हजार 102 रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में प्रयोग की गई सभी फर्जी सिम दिल्ली के गांव कुशल हेरनकी निवासी विकास की ओर फ्रॉड करने वाले लोगों को उपलब्ध करवाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है।