फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lost 10.5 lakh rupees in a part time job

Rewari News: पार्ट टाइम नौकरी के चक्कर में गंवाए साढ़े 10 लाख रुपये

Sat, 07 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lost 10.5 lakh rupees in a part time job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर गांव पीथनवास निवासी एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव पीथनवास निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि उनके वाट्सएप पर आए मैसेज में पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर दिया गया था। मैसेज भेजने वाले ने उनको टेलीग्राम पर जोड़ दिया। इसके बाद टास्क दिए और उनके खाते में 2500 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

जब 25 टास्क पूरे कर दिए तो उसके बदले में उसके खाते में 15000 हजार रुपये और भेज दिए गए। इसके बाद 30 हजार रुपये भेजने को कहा गया। कुछ समय बाद उनके खाते से साढ़े 10 लाख रुपये कट गए। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ठगी होने पर 1930 पर करें काल : एसपी
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए इंटरनेट का सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। साइबर अपराधी व्हाट्सएप या फेसबुक आदि पर वीडियो कॉल करते हैं और नौकरी का झांसा देकर ठगते हैं। ऐसे किसी लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यदि किसी के साथ साइबर क्राइम होता है तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed