फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   lockdown liqur three arrest

लॉकडाउन में शराब बेचने पर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Sat, 15 May 2021 10:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
lockdown liqur three arrest
कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन लगाया हुआ है। इसके तहत ठेके समेत अन्य को बंद रखने के आदेश हैं। लेकिन, शराब ठेके संचालन चोरी छिपे शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने शराब बेचने हुए अलग-अलग जगहों से तीन को काबू किया है।
विज्ञापन

धारूहेडा थाना पुलिस ने शराब बेचने पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 36 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान ततारपुर खालसा निवासी जीतरान के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जीतराम अवैध शराब का धंधा करता है। गांव भटसाना से बाइक पर शराब लेकर कंपनी एरिया में शुक्रवार की शाम को बेचने जा रहा है। पुलिस ने भटसाना रोड पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक नाके की तरफ आती दिखाई दी। आरोपी नाका देखकर बाइक को वापस मोड़ने लगा तो पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी के पास से 36 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में रामपुरा थाना पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों कि अवहेलना करने व अवैध शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए 23 बोतल व 1 अध्धा अवैध शराब बरामद की है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में माडल टाउन व कोसली पुलिस ने अलग-अलग जगह पर लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 12-12(कुल24) बोतल अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान सजंय निवासी कंपनी बाग व रमेश निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान के रुप में हुई है।
विज्ञापन

ठेके पर शराब बेचने पर की कार्रवाई
रेवाड़ी। हांसावास गांव का लॉकडाउन में सेल्समैन ठेका खोलकर शराब बेच रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि शुक्रवार की शाम लॉकडाउन में गांव में शराब का ठेका खुला हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र निवासी बदायू उतर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ठेकेदार मुकेश ने शराब बेचने के लिए कहा था। ठेकेदार ने लाभ का आधा हिस्सा देने को कहा था। पुलिस ने सेल्समैन से शराब बिक्री के 4800 रुपये भी बरामद किया। दूसरे मामले में सदर थाना पुलिस ने गांव डाबडी के पास स्थित शराब ठेके पर शराब बेचने हुए सेल्समैन को पकड़ा। सेल्समैन आधा शटर खोलकर शराब बेच रहा था। सेल्समैन की पहचान विकास उर्फ खबरी निवासी माढियाकलां के रूप में हुई। सेल्समैन ने कहा कि ठेकेदार दिनेश राठी निवासी भुरथल के कहने पर लॉकडाउन में शराब बेच रहा था। ठेके पर चार पेेटी बोतल शराब देशी (कुल 48 बोतल ) नौ बोतल शराब देशी, 14 अध्धा देशी मार्का, 27 बोतल शराब अंग्रेजी बरामद हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed