{"_id":"609ea02c8ebc3e646e7f9420","slug":"locckdown-illegal-liqur-four-arrest-rewari-news-rtk6084865122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अवैध रूप से शराब बेचने पर चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में अवैध रूप से शराब बेचने पर चार गिरफ्तार
विज्ञापन
अलग-अलग थाना पुलिस ने लॉकडाउन में अवैध रूप से शराब बेचने पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 159 बोतल अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई हैं।
थाना सदर पुलिस ने लॉकडाउन शराब का ठेका खोलकर अवैध तरीके से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 98 बोतल व 2 पव्वे शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपमंडल अधिकारी जल सेवाएं नंद किशोर ने पुलिस को सूचना दी थी कि कोरोना महामारी में बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट थाना सदर क्षेत्र में तैनात है। वीरवार की शाम गांव रामगढ़ के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो शराब के ठेके का शटर आधा खुला हुआ मिला और सेल्समैन शराब बेच रहा था। जबकि, लॉकडाउन में ठेका बंद करने के निर्देश हैं। सेल्समैन की पहचान अरविंद्र निवासी कुठारा जिला मैनपुरी (यूपी) के रूप में हुई। आरोपी से 98 बोतल व दो पव्वे शराब बरामद हुई। पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम व आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि ठेकेदार के कहने पर लॉकडाउन में ठेके पर शराब बेच रहा था। दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस ने अवैध शराब बेचने व लॉकडाउन में सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर एक आरोपी को गिरफ्तार करके छह बोतल व दो पव्वे अवैध शराब बरामद की। आरोपी की पहचान रेवाड़ी के मोहल्ला बल्लुवाडा निवासी हेमंत सैन उर्फ भिंडी के रूप में हुई है। वीरवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि हेमंत जीवली बाजार गली में अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी को बाद पुलिस बेल पर छोड़ा गया। तीसरे मामले मेंथाना सेक्टर छह धारूहेड़ा पुलिस ने लॉकडाउन में अवैध शराब बेचने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से 55 बोतल व 2 पव्वा अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के संकट नारायणपुर निवासी सोनू व बिहार के बक्सर निवासी कपिल के रूप में हुई है। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि महेश्वरी से गढी अलावलपुर रोड पर बने शराब के ठेका के साथ में एक युवक शराब बेच रहा है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी ठेके के बगल में शराब रखकर बेच रहा था। सोनू सिंह से 22 बोतल व 2 पव्वा शराब बरामद हुई। इसी प्रकार एक अन्य मामले में पुलिस कपिल को वार्ड नंबर चार में अवैध शराब बेचते पकड़ा। आरोपी से 33 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को देखकर सेल्समैन फरार
रेवाड़ी। बावल थाना पुलिस ने लॉकडाउन में अवैध तरीके से शराब बेचने के मामले में कुल 70 बोतल 3 पव्वे शराब बरामद की है। आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ सुरेंद्र कुमार वीरवार की शाम बावल इलाके में तैनात थे। इसी दौरान सूचना मिली की खटाना वाइंस ठेके से कुछ दूर पर अंग्रेजी व देशी शराब सेल्समैन अवैध तरीके से बेच रहा है। पुलिस को देखकर आरोपी झाड़ियों में फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 70 बोतल व 3 पव्वे शराब बरामद की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज लिया है।