फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Local people knocked at the door of High Court regarding the functioning of Dharuhera Napa

Rewari News: धारूहेड़ा नपा की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

Sun, 29 Sep 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Local people knocked at the door of High Court regarding the functioning of Dharuhera Napa
फोटो: 21रेवाड़ी। धारूहेड़ा में बिना कब्जा हटाकर बनाई जा रही सड़क। स्रोत: स्थानीय नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। कस्बे प्रदीप राव नंबरदार व 4 अन्य लोगों ने नगर पालिका की ओर से अवैध कब्जा हटाए बगैर सड़क निर्माण कराने को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
नंदरामपुर बास रोड से सर्कुलर रोड हरिजन चौपाल के कॉर्नर तक कब्जा किया गया है जबकि नपा जेई हरीश की मौजूदगी में पैमाइश हो चुकी है। नगरपालिका ने सड़क बनाने का टेंडर पहले ही किया था लेकिन हरिजन चौपाल से सर्कुलर रोड तक अवैध कब्जे के चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। अतिक्रमण के कारण सड़क 33 फीट से 12 फीट तक रह गई है। नगरपालिका की ओर से 27 जून को मार्ग पर निशानदेही करके पैमाइश की गई थी, जिसके बाद कब्जे को लेकर खुलासा हुआ था। नगरपालिका की खुद की सरकारी जमीन 240 गज पर कब्जा हो गया है। सूत्रों के अनुसार काफी लोगों ने फिरनी पर कब्जे किए हुए हैं। जमीन मालिकों ने बताया कि इन लोगों ने बिना पैमाइश के कब्जा कर लिया है। कस्बा वासियों ने प्रशासन से फिरनी की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन



वर्जन:
नगर पालिका की तरफ से कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया गया है जिससे लोगों को परेशानी हो। मौजूदा विवाद के बारे में फिलहाल अभी कुछ भी नहीं कह सकता हू्ं।-प्रवीण कुमार, सचिव, धारूहेड़ा नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed