फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Listened to the problems of 150 citizens and also linked them with government schemes.

Rewari News: 150 नागरिकों की सुनी समस्याएं, सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा

Thu, 13 Nov 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Listened to the problems of 150 citizens and also linked them with government schemes.
सेक्टर-1 में समस्या सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। परिवार पहचान प्राधिकरण स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय पर नागरिकों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान लगभग 150 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं जिनमें परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य लाभ और अन्य प्रशासनिक मुद्दे शामिल थे।
विज्ञापन


डॉ. खोला ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर समाधान के निर्देश दिए। प्रशासनिक सहयोग से अधिकांश समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करवा दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान डॉ. खोला ने दर्जनों नागरिकों को सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा जिनमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, परिवार पहचान पत्र सत्यापन, आयुष्मान भारत कार्ड, और रोजगार से संबंधित योजनाएं प्रमुख थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में ईमानदारी और जवाबदेही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed