{"_id":"66f8545648358f580303cc34","slug":"liquor-smuggling-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-209933-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Sep 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला हिसार के गांव सिघंना राघो निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 12 जून 2023 को सूचना मिली थी कि अटेली की ओर से एक कैंटर में अवैध रूप से शराब लाई जा रही है। शराब से भरा कैंटर कुंड बैरियर से पहले बहरोड़ फिर जयपुर होते हुए गुजरात ले जाया जाएगा। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने कुंड बैरियर के पुल के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने अटेली की ओर से आ रहे एक कैंटर को जांच के लिए रोक तो कैंटर से 501 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ में कैंटर चालक ने अपना नाम राजस्थान के जिला चूरू के धनोठी बड़ी निवासी रमेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद बताया। चालक ने बताया कि वह यह शराब लेकर गुजरात जा रहा था। पुलिस ने थाना खोल में आबकारी अधिनियम व फर्जीवाड़ा करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में आठ आरोपी रमेश कुमार पुत्र जगदीश, रमेश पुत्र ईश्वर, रविन्द्र, सुरेश उर्फ़ कालू, सुरेन्द्र, अमित उर्फ मीतू, कमलकान्त व बिजेन्द्र कुमार उर्फ बिजेन्द्र फौजी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।