{"_id":"67c748ee7a6256fb2f0a9d56","slug":"linemans-day-celebrated-in-operation-circle-office-rewari-news-c-198-1-rew1001-216066-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑपरेशन सर्कल कार्यालय में लाइनमैन दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑपरेशन सर्कल कार्यालय में लाइनमैन दिवस मनाया गया
Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित ऑपरेशन सर्कल कार्यालय में मंगलवार को लाइनमैन दिवस मनाया गया। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एसई रेवाड़ी, एक्सईएन टीएस एचवीपीएन रेवाड़ी, ऑपरेशंस एक्सईएन, एसडीओ और करीब 250 तकनीकी स्टाफ शामिल हुए।
यह दिवस उन लाइनमैन कर्मियों के सम्मान में मनाया गया, जो हर मौसम, हर मुश्किल में बिजली की सप्लाई बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। चाहे भीषण गर्मी हो, कड़ाके की ठंड हो, बारिश हो या आधी रात का कोई फॉल्ट, ये बिना रुके, बिना थके अपना काम करते हैं। जब सब लोग घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब ये खुले आसमान के नीचे, खंभों और तारों के बीच खड़े होकर हमें सुचारू बिजली आपूर्ति देने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में सभी कर्मियों सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई, ताकि लाइनमैन हमेशा अपनी जान की हिफाज़त करते हुए काम करें। इसके साथ ही, बेहतर काम करने वाले कई तकनीकी कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनका हौसला बढ़े और वे इसी लगन से आगे भी काम करें। ये दिन सिर्फ सम्मान देने के लिए नहीं, बल्कि ये याद दिलाने के लिए भी था कि लाइनमैन सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि वो लोग हैं जिनके बिना हमारा जीवन अंधेरे में डूब सकता है। हम सबको मिलकर उनकी सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देनी चाहिए।