फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Life is priceless...Take care of yourself and others while walking on the road

जिंदगी अनमोल है...सड़क पर चलते समय अपना और दूसरों का रखें ध्यान

Thu, 17 Feb 2022 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Life is priceless...Take care of yourself and others while walking on the road
डॉ. वृत्तिका। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सड़क हादसे में अपनों को खो चुकीं शहर की मूल निवासी डॉ. वृत्तिका ने वाहन चालकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि जिंदगी अनमोल है। सड़क पर चलते समय वाहन चालक अपना और दूसरों का ध्यान जरूर रखें। साथ ही यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हादसे में माता-पिता को खोने के बाद उनके परिवार की जिंदगी ही बदल गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पिता राकेश भार्गव परिवार के साथ जोधपुर में रहते थे। उन्होंने रेवाड़ी की मनचंदा सोसायटी में फ्लैट लिया और जोधपुर से अपना सारा कारोबार शिफ्ट करके रेवाड़ी में बसने का निर्णय लिया। सब कुछ तय फैसले के अनुसार चल रहा था कि हादसे में इनके परिवार की किस्मत बदल दी। वह जोधपुर से कार से रेवाड़ी आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रॉला इनकी कार के आगे चल रहा था। इस दौरान उसके चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार ट्रॉला के पीछे घुस गई। उस हादसे में उनके पिता राकेश भार्गव, उनकी मां रंजना भार्गव और बहन बबीता भार्गव की मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि उनकी सबसे बड़ी रुबी आईटी कंपनी में उच्चाधिकारी हैं। मध्यम बेटी कोजी हैदराबाद में सीए हैं। वह सबसे छोटी बेटी हैं और पेशे से डाक्टर हैं। इनके पति डॉ. दीपक कपूर बताते हैं कि जब यह हादसा हुआ तब डॉ. वृतिका कपूर की गोद में डेढ़ साल का बेटा था। इनका एक बेटा छह साल का है। परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। डॉ. दीपक कपूर ने हादसे के बाद मौके से हादसे की शिकार हुई कार से तीनों लाशों को निकलवाकर रेवाड़ी तक पहुंचाने का काम किया। डा. वृतिका और उनकी दो अन्य बहनें इस हादसे से बड़े सदमे में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वृत्तिका कपूर ने कहा कि हम तो भगवान से यही दुआ करते हैं कि ऐसा किसी के साथ न हो। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालक सब लोग यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का हरसंभव पालन करें। आम राहगीर भी सड़क पर चलते हुए सावधानी बरते। दुपहिया वाहन चालक हेल्टमेट लगाकर चलें।

----------------------
सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी
सड़क पर पैदल, दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाने वालों के लिए अलग-अलग सुरक्षा नियम हैं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि चालक निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। सामान्य तौर पर लोगों को सड़क पर वाहन चलाते वक्त आगे पीछे के दो वाहनों के बीच में कितनी दूरी होनी चाहिए, इस बात की जानकारी तक नहीं। प्रेशर हॉर्न गाड़ी में लगे होने पर 10 हजार और बजाने पर 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए सड़क से वाहन चलाना या पैदल चलना भी अपनी जान को जोखिम में डालना है। ऐसा लोगों को नहीं करना चाहिए।
- राजेश कुमार डीएसपी बावल।
फोटो-10 व 11

डॉ. वृत्तिका के पिता और माता व बुआ।

डॉ. वृत्तिका के पिता और माता व बुआ। - फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed